फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   3 died in road accident in pauri.

बारातियों की बोलेरो खाई में पलटी, 3 मरे, सात घायल

Sat, 02 May 2015 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 02 May 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
3 died in road accident in pauri.

पौड़ी के थलीसैंण ब्लॉक में बूंगीधार-नागचूलाखाल मार्ग पर बृहस्पतिवार रात बारातियों से भरा वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में कार में सवार दूल्हे के नाना और फूफा समेत तीन बारातियों की मौत हो गई जबकि सात बाराती घायल हो गए।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रामनगर रेफर कर दिया गया है।

राजस्व पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे रामनगर से बारातियों को लेकर आ रही बोलेरो बूंगीधार के गड़ीगांव के पास खाई में जा गिरी। हादसा होते ही घायलों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


पीछे से आ रहे बारात के दूसरे वाहन में बैठे लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर दूसरे वाहनों से थलीसैंण और रामनगर अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दूल्हे के नाना बालम सिंह (82) पुत्र गिंदू सिंह निवासी ग्राम मैंदोली, फूफा सैन सिंह (60) पुत्र ढोकल सिंह, निवासी ग्राम भंडेली और प्रेमबल्लभ पंत (63) पुत्र ईश्वरदत्त ग्राम पजेड़ा थलीसैंण ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

3 died in road accident in pauri.

थलीसैण के प्रभारी तहसीलदार अबरार अहमद ने बताया कि थलीसैंण के गडसारी निवासी बचन सिंह पटवाल के बेटे संजय की रिक्साल गांव निवासी मान सिंह की बेटी सरोज के साथ शादी होनी थी। बारात रामनगर से रिक्साल आ रही थी कि बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घायलों में वाहन चालक और मालिक शंकर सिंह पुत्र उमेद सिंह निवासी ग्राम गडसारी थलीसैंण, खुशाल सिंह पुत्र इंद्र सिंह निवासी ग्राम खलधार, दरबान सिंह पुत्र बालम सिंह, निवासी ग्राम मैंदोली, दलीप सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी ग्राम कुणझोली, बचे सिंह पुत्र उमराव सिंह निवासी ग्राम कांडई, महेशी देवी पत्नी आनंद सिंह निवासी ग्राम चमाली थलीसैंण जिला पौड़ी गढ़वाल घायल हो गए। वे अन्य वाहनों से रामनगर चले गए हैं।

तहसीलदार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर पौड़ी से पहुंची मेडिकल टीम ने तीनों मृतकों के शव का थलीसैंण अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

क्षेत्रीय विधायक गणेश गोदियाल ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सहायता का भरोसा दिलाया। एसडीएम थलीसैंण मायादत्त जोशी ने घटनास्थल का मुआयना कर घायलों का हालचाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed