{"_id":"587511134f1c1b0c50ba7fe3","slug":"3-2-richter-scale-earthquake-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटकों से कांपा उत्तराखंड, जमीन से 5 किमी नीचे था केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटकों से कांपा उत्तराखंड, जमीन से 5 किमी नीचे था केंद्र
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 10 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
earthquake
उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र भी चमोली में ही था। हालांकि कहीं पर जान मान के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार देर शाम 8 बजकर 56 मिनट पर जब लोग सोने की तैयारी कर रहे थे उसी वक्त भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। भूकंप का अहसास होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी।
विज्ञापन
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिग भूकंप का केंद्र भी चमोली जिले में ही था। इसकी गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।
विज्ञापन