{"_id":"68191f5b5f17c274a101f820","slug":"28-websites-offering-fake-helicopter-bookings-were-shut-down-dehradun-news-c-5-1-drn1013-682543-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: केदारनाथ के लिए हेली बुकिंग का झांसा देने वाली 28 वेबसाइट कराईं बंद, लगातार मिल रही थी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: केदारनाथ के लिए हेली बुकिंग का झांसा देने वाली 28 वेबसाइट कराईं बंद, लगातार मिल रही थी शिकायतें
Tue, 06 May 2025 02:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:51 PM IST
सार
अप्रैल माह की शुरुआत में आईआरसीटीसी वेबसाइट के माध्यम से हेली बुकिंग खोली गई थी। चंद मिनटों में ही हजारों टिकट बुक हो गए थे। इसी के साथ साइबर ठग भी सक्रिय हो गए थे। शुरुआत में ही लोगों को ठगने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
श्रद्धालुओं को केदारनाथ के लिए हेली बुकिंग का झांसा देने वाली 28 वेबसाइटों को साइबर थाना पुलिस ने बंद कराया है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा साइबर थाने में बनी टीम भी लगातार ऐसी वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज की निगरानी कर रही है। इसके तहत भी कई वेबसाइटों को बंद कराया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि इस साल अप्रैल माह की शुरुआत में आईआरसीटीसी वेबसाइट के माध्यम से हेली बुकिंग खोली गई थी। चंद मिनटों में ही हजारों टिकट बुक हो गए थे। इसी के साथ साइबर ठग भी सक्रिय हो गए थे। शुरुआत में ही लोगों को ठगने का प्रयास किया गया। इसके मद्देनजर साइबर थाना पुलिस ने एक मुकदमा भी दर्ज किया, जिसमें सभी वेबसाइटों का विवरण दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके अलावा एक विशेष टीम भी साइबर थाने में बनाई गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम में 500 से अधिक का किया सत्यापन; होटल व धर्मशाला संचालकों से की गई ये अपील
विज्ञापन
यह टीम लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है। सीओ साइबर अंकुश मिश्रा ने बताया कि करीब एक माह के भीतर कुल 28 वेबसाइटों को बंद कराया गया है। जबकि, पिछले साल 62 वेबसाइटों को बंद कराया गया था। वर्ष 2023 में भी करीब 30 वेबसाइट को साइबर थाना पुलिस ने बंद कराया था।