फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham More than 500 people were verified in Badrinath Chardham yatra 2025

Chardham  Yatra: बदरीनाथ धाम में 500 से अधिक का किया सत्यापन; होटल व धर्मशाला संचालकों से की गई ये अपील

Tue, 06 May 2025 09:02 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)। Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 06 May 2025 09:02 AM IST
सार

चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही बाहरी लोगों की भी प्रदेश में आने की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए पुलिस बदरीनाथ धाम में सत्यापन अभियान चला रही है।

विज्ञापन
Badrinath Dham More than 500 people were verified in Badrinath Chardham yatra 2025
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस ने बदरीनाथ धाम में व्यापक सत्यापन अभियान चलाते हुए 500 से अधिक बाहरी लोगों का सत्यापन किया। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद यहां लगातार बाहर से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए पुलिस ने धाम में सत्यापन अभियान चलाया। जिसमें बड़ी संख्या में नेपाल से डंडी कंडी व अन्य कार्य के लिए यहां आने वाले मजदूर शामिल हैं।

विज्ञापन


बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि सभी होटल, धर्मशाला संचालकों व अन्य कारोबारियों से लगातार अपील की जा रही है कि उनके यहां जो भी बाहर से आने वाला व्यक्ति काम कर रहा हो उसका सत्यापन अवश्य करा लें।

विज्ञापन

बस खराब होने से फंसे यात्री, पुलिस ने की मदद

ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की हेलंग के पास बस खराब हो गई। जिससे सभी श्रद्धालु काफी परेशान हो गए। यात्रियों ने पुलिस को अपनी परेशानी से अवगत कराया। पुलिस ने तत्काल वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को हरिद्वार के लिए रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...केदारनाथ यात्रा: अजीब बीमारी से हड़कंप... घोड़े-खच्चरों के संचालन पर 24 घंटे की रोक, 14 पशुओं की संदिग्ध मौत

अग्निशमन उपकरणों का दिया प्रशिक्षण

अग्निशमन प्रभारी अधिकारी फायर यूनिट बदरीनाथ श्याम सिंह के नेतृत्व में धाम में अभियान चलाया गया। जिसमें होटल, गेस्ट हाउस व धर्मशालाओं में फायर ऑडिट का निरीक्षण किया गया। सभी जगह पर अग्नि सुरक्षा के मानकों को गहनता से जांचा गया। इसके बाद फायर कर्मियों ने होटल, धर्मशाला व आश्रम के कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग व संचालन का प्रशिक्षण भी दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed