फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   26 danger in nanada raj jat yatra

26 खतरे पार कर कैलास पहुंचेंगी मां नंदा

Fri, 08 Aug 2014 05:03 PM IST
प्रमोद सेमवाल/ अमर उजाला, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल/ अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Fri, 08 Aug 2014 05:03 PM IST
विज्ञापन
26 danger in nanada raj jat yatra

श्रीनंदा राजजात यात्रा पर जाने वाली नंदा की डोली 26 डेंजर जोन पार कर कैलास पहुंचेगी। यहां नंदा राजजात यात्रा भी पूरी तरह मौसम पर निर्भर रहेगी।

विज्ञापन


घाट से नंदकेशरी और नौटी से नंदकेशरी तक के यात्रा पड़ाव वर्तमान में भूस्खलन, भू-धंसाव और चट्टानी भागों में पत्थरों के छिटकने से खतरनाक बने हैं। जिला पुलिस विभाग ने नंदा राजजात यात्रा पर 26 डेंजर जोन चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन


उच्च हिमालयी क्षेत्र वाण से सुतोल तक यात्रा अत्यंत दुर्गम पड़ावों से होकर गुजरेगी। यहां तेज चक्रवाती हवाएं यात्रा के लिए चुनौती पूर्ण हैं। लोहजंग के समीप थलधार के पास सड़क मार्ग के ऊपर चट्टान से इन दिनों पत्थर छिटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्जाबगड़ पुल से वाण तक लोहाजंग से आगे करीब पंद्रह मीटर सड़क धंस रही है। वहीं घाट-सुतोल मोटर मार्ग वादुक से आगे जगह-जगह बंद पड़ा है।

घाट-रामणी मोटर मार्ग नारंगी, फरखेत और लुणतरा गांवों के समीप बंद पड़ी है, जो राजजात यात्रा के वापसी के प्रमुख मार्ग हैं।

यह हैं राजजात यात्रा के डेंजर जोन

26 danger in nanada raj jat yatra

हरमनी, मींग गदेरा, आमसौड़, हरमनी व मलथुरा के मध्य, कुलसारी-थराली के मध्य, अणी गांव के पास, नंदकेशरी से कोटी, मुंदोली, पिलखड़ा, लोहजंग-थलधार के पास, गुरुकोट चट्टान, कुलिंग पुल के पास, हाट कल्याणी से आधा किमी आगे, कुलिंग धार, कांडई गदेरा, दनपुरिया धार, कोडबगड, कफाड़ गदेरा, कनखोला बैंड, कर्जाबगड पुल, घाट-कुरूड़ सड़क, बागवान धार, लूणापानी, कोपतरा, धूरड़ीगाड और सैनी बैंड।

इन स्थानों पर तैनात रहेंगी राहत टीमें
नौटी, ईड़ा-बधाणी, कांसुवा, सेम, कोटी, भगोती, कुलसारी, चैपड्यूं, नंदकेशरी, फल्दियागांव, मुंदौली, वाण, कुरूड़, घाट, रामणी, वेदनी बुग्याल, गैरोली पाताल, पातर नचौणियां, चंदनियाघाट, सुतोल, भगवावासा, रुपकुंड, ज्यूंरागली, शीलासमुद्र और होमकुंड।

मौसम पर निर्भर रहेगी यात्रा

26 danger in nanada raj jat yatra

राजजात यात्रा मौसम पर निर्भर रहेगी। यात्रा मार्ग पर पातरनचौणियां से शीला समुद्र तक कठिन रास्ता है। चंदनियाघाट से सुतोल तक मार्ग खतरनाक है। इसे सुधारने की आवश्यकता है।
-सुनील कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक, चमोली।

यात्रा मार्ग को सुगम बनाने और सुविधाओं से लैस करने के लिए नोडल अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। पड़ावों पर शौचालय, पेयजल और रसद की पूरी व्यवस्था की गई है।
-एसए मुरुगेशन, डीएम, चमोली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed