फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   2.54 lakh rupees were cheated from the couple

Dehradun News: कमाई का झांसा देकर दंपती से ठग लिए 2.54 लाख रुपये

Thu, 07 Mar 2024 01:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
2.54 lakh rupees were cheated from the couple
एक युवक ने कमाई झांसा देकर कारोबारी दंपती को ठग लिया। आरोपी ने उनसे कारोबार में निवेश कराया और फिर बाद में उनके नाम से ही वाहन फाइनेंस कराकर चंपत हो गया। पीड़ित की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि मामले में शिकायत श्योमली निवासी विंग नंबर-1 ने की है। उनकी क्षेत्र में किराने की दुकान है। यहां पर अमन जायसवाल नाम के युवक का आना जाना था। अमन से उनके पति की अच्छी जान पहचान हो गई। उसने खुद को वाहन खरीद बिक्री वाली कंपनी का अधिकारी बताया था। उसने झांसा दिया कि यदि उनकी कंपनी में निवेश किया जाए तो उन्हें अच्छा खासा लाभ होगा। श्योमली ने अपने पति के साथ मिलकर कंपनी में 2.54 लाख रुपये निवेश कर दिए। लेकिन, उन्हें किसी भी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिला।इसके कुछ दिन बाद उसने वहां पर आना छोड़ दिया। पता चला कि उसने उनके नाम पर एक स्कूटर, दो मोबाइल और एक टैबलेट भी फाइनेंस करा ली हैं। इसके बाद उसने अपने नंबर बंद कर लिए। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed