फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   2500 pond will make in uttarakhand

जल संचय को उत्तराखंड में बनेंगे 2500 तालाब

Thu, 18 May 2017 12:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 May 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
2500 pond will make in uttarakhand
तालाब - फोटो : अमर उजाला

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के माध्यम से जल संचय, संवर्धन और संरक्षण के लिए करीब एक माह में प्रदेशभर में 2500 नए तालाब बनेंगे।

विज्ञापन


यहीं नहीं 1000 परंपरागत जलस्रोतों को संवारा जाएगा। इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग की ओर से सभी जिलों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलों को हर सप्ताह किए गए कार्यों की रिपोर्ट शासन को भेजनी होगी।
विज्ञापन


ग्राम्य विकास विभाग के अपर सचिव युगल किशोर पंत की ओर से सभी जिलाधिकारियों को विशेष अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रदेश में जल संचय, संरक्षण और संवर्धन के लिए 25 मई से 30 जून तक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें ग्राम्य विकास विभाग ने सभी जिलों में नए तालाबों का निर्माण और प्राचीन जल स्रोतों का जीर्णोद्घार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। गांवों में लोग अपनी ही जमीन पर तालाब बनाएंगे। जिसका पानी फसलों की सिंचाई, पशुओं के पीने और अन्य कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकेगा।


विभाग ने पंचायत स्तर पर तालाब बनाने और परंपरागत जलस्रोतों को चिह्नित कर डाटा मांगा है, ताकि मॉनीटरिंग सही ढंग से हो सके। जिलों की ओर से हर सप्ताह मिलने वाली प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा शासन स्तर पर होगी। इस अभियान से पहाड़ों में जल संचय बढ़ेगा और लोगों की जरूरत पूरी होगी। 

एक माह के लिए जिलावार निर्धारित लक्ष्य
जनपद - तालाब - परंपरागत जलस्रोत
अल्मोड़ा - 543 - 56
बागेश्वर - 88 - 10
रुद्रप्रयाग - 341 - 136
पौड़ी - 250 - 223
चमोली - 315 - 40
चंपावत - 97 - 14
देहरादून - 100 - 54
हरिद्वार - 27 - 43
नैनीताल - 153 - 94
पिथौरागढ़ - 333 - 76
टिहरी - 130 - 100
यूएसनगर - 63 - 80
उत्तरकाशी - 60 - 66

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed