फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: cyber thugs Active to fraud in name of invest in bitcoin

Dehradun News: बिटकॉइन में निवेश करने वाले हो जाएं सावधान, साइबर ठग ऐसे बना रहे हैं शिकार

Mon, 29 May 2023 03:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 29 May 2023 03:43 PM IST
सार

ठगी को लेकर जीएमएस रोड के रहने वाले शुभम धीमान ने शिकायत की है। उनको 24 अप्रैल को व्हॉट्सएप पर मैसेज आया था। मैसेज भेजने वाले ने खुद को कॉइन चेन कंपनी का अधिकारी बताया था।

विज्ञापन
Dehradun News: cyber thugs Active to fraud in name of invest in bitcoin
साइबर क्राइम(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साइबर ठगों ने बिटकॉइन में निवेश का झांसा देकर एक युवक से 2.50 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने युवक को व्हॉट्सएप पर मैसेज भेजकर अपने जाल में फंसाया था। मामले में वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ठगी को लेकर जीएमएस रोड के रहने वाले शुभम धीमान ने शिकायत की है। उनको 24 अप्रैल को व्हॉट्सएप पर मैसेज आया था। मैसेज भेजने वाले ने खुद को कॉइन चेन कंपनी का अधिकारी बताया था। झांसा दिया कि यदि बिटकॉइन में निवेश किया तो मोटा मुनाफा मिलेगा।
विज्ञापन


इस पर शुभम धीमान राजी हो गया और 50 हजार रुपये ठगों के खाते में जमा कर दिए। वेबसाइट पर जब कुछ मुनाफा दिखाया गया तो वह लालच में आ गया। उसने ठगों के कहने पर और रुपये भी जमा कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीमान की वहां पर गौरव और मीना भानू नाम की महिला ने आईडी बनाई थी। लगातार उन्हें मुनाफा दिखाया जाने लगा। लेकिन, पैसा कभी नहीं मिला। इस तरह जब ढाई लाख रुपये गंवा दिए तो समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो गया है। इंस्पेक्टर होशियार सिंह रावत ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed