{"_id":"64556b13bccf809c67091464","slug":"25-thousand-prize-fraudster-atiq-ahmed-arrested-dehradun-news-c-5-drn1037-148378-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 25 हजार रुपये का इनामी जालसाज अतीक अहमद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 25 हजार रुपये का इनामी जालसाज अतीक अहमद गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी जालसाज अतीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी और जालसाजी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। बीते दिनों कोतवाली पुलिस ने उस पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज किया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि वर्तमान में इनामी बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत वसंत विहार थाना पुलिस ने फरार चल रहे अतीक अहमद निवासी तुतोवाला, पटेलनगर की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए थे। लेकिन, काफी प्रयासों के बाद भी अतीक का कुछ पता नहीं चल रहा था। इसके बाद उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। बीते दिनों वह अदालत से गिरफ्तारी स्टे ले आया था। लेकिन, कुछ दिनों बाद ही इसकी अवधि समाप्त हो गई।
आरोपी अतीक अहमद के बारे में एक सटीक सूचना मिली, जिसके आधार पर उसे पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। अतीक के खिलाफ दो मुकदमे कोतवाली में और एक प्रेमनगर थाने में दर्ज है। जबकि, चौथा मुकदमा गैंगस्टर एक्ट का कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया था। उसके खिलाफ अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं। इस बीच पता चला है कि उसने पटेलनगर थाने में सरकारी जमीन पर मकान बनाया है। एसएसपी ने कहा कि इस मकान को बुलडोजर से तोड़ा जाएगा। इसके लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।