फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand : 25 tested positive for corona

Coronavirus: उत्तराखंड में शुक्रवार को आए 28 स्वास्थ्यकर्मियों समेत 104 संक्रमित, मरीजों की संख्या हुई 2206

Sat, 20 Jun 2020 12:06 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2020 12:06 AM IST
सार

  • चार डॉक्टर समेत 17 संक्रमित स्वास्थ्यकर्मी देहरादून और 11 टिहरी जिले के हैं शामिल

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand : 25 tested positive for corona
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

उत्तराखंड में रोजाना कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रदेश में शुक्रवार को 28 स्वास्थ्यकर्मियों समेत 104 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2206 पहुंच गई है। संक्रमित स्वास्थ्यकर्मियों में 17 देहरादून और 11 टिहरी के बताए जा रहे हैं। बता दें कि 1433 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 663 केस एक्टिव हैं। शुक्रवार को 47 मरीजों को ठीक होने के बाद भेजा गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : दुकानदारों में कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए, ऋषिकेश मंडी 24 जून तक बंद
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को अल्मोड़ा में 14, बागेश्वर में सात, देहरादून में चार (17 स्वास्थ्यकर्मी भी, जिन्हें रिपोर्ट में जोड़ा नहीं गया), हरिद्वार में आठ, नैनीताल में आठ, पौड़ी में दो, पिथौरागढ़ में चार, ऊधमसिंह नगर में 12 और टिहरी में तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिहरी जिले में 28 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें सीएचसी हिंडोलाखाल में 11 स्वास्थ्यकर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जबकि छह महाराष्ट्र व मुंबई, एक राजस्थान, दो नासिक से लौटे हैं और आठ मरीज संपर्क में आए हुए हैं। अल्मोड़ा जिले में 14 मरीजों में 12 की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है। हरिद्वार और नैनीताल जिले में आठ-आठ, बागेश्वर जिले में सात, पिथौरागढ़ जिले में चार और पौड़ी जिले में एक ही परिवार के 2 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, देर रात ऊधमसिंह नगर जिले में भी 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

देहरादून में कोविड केयर सेंटर के चार डॉक्टर समेत 17 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित

देहरादून जिले में शुक्रवार को चार डॉक्टरों और 13 स्वास्थ्य कर्मियों समेत 21 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों में एक वीवीआईपी के वरिष्ठ फिजीशियन भी शामिल हैं। इस पूरे प्रकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग से लेकर शासन प्रशासन तक में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.बीसी रमोला ने 17 स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की बात पुष्ट तो कि लेकिन वो इसमें संदेह जताते हुए सभी के सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजने की बात कह रहे हैं। हालांकि साफ कर दें कि हेल्थ बुलेटिन में देहरादून जिले में बाहर से लौटे चार ही लोगों में संक्रमण होने की पुष्टि की गई है। माना जा रहा है दून में संक्रमित मिले 17 स्वास्थ्यकर्मियों के मामले हेल्थ बुलेटिन में इसलिए शामिल नहीं किए क्योंकि उनके सैंपलों की जांच दोबारा कराने की तैयारी की जा रही है।

मालिनी और जिला परिषद मार्केट कल तक बंद

कोटद्वार में मालिनी मार्केट और जिला परिषद मार्केट अब शनिवार 20 जून तक बंद रहेंगे। व्यापारी के परिवार के पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद बाजार बंद रहने की अवधि बढ़ाई गई है। यहां व्यापारी परिवार की तीन दुकानें हैं।

इससे पूर्व गुरुवार की सुबह व्यापारी तीन दिन से बंद दुकानें खोलने के लिए पहुंचे। लेकिन पुलिस ने प्रशासन के आदेश बताते हुए उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। लिहाजा, चौथे दिन भी मालिनी और जिला परिषद बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।

एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए एहतियात के तौर पर 20 जून तक मालिनी मार्केट और जिला परिषद मार्केट को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद आगे फैसला लिया जाएगा।

क्वारंटीन सेंटर की दीवार लांघकर भागे किशोर को पकड़ा

पौंधा क्वारंटीन सेंटर की दीवार फांदकर किशोर फरार हो गया। पुलिस ने कई घंटे की भागदौड़ के बाद उसे पकड़कर वापस सेंटर में दाखिल करा दिया। दिल्ली से आए इस किशोर को गुरुवार रात को दाखिल किया गया था। 

पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि जन शताब्दी ट्रेन से गुरुवार को आए 15 लोगों को प्रेमनगर के पौंधा क्वारंटीन सेंटर में दाखिल किया गया था। इनमें एक किशोर भी शामिल था। किशोर ने शुक्रवार सुबह क्वारंटीन सेंटर के पिछले दरवाजे को खोल लिया और कुर्सी लगाकर दीवार फांदकर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर प्रेमनगर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र रौतेला ने कई घंटे की भागदौड़ के बाद किशोर को पकड़ लिया। बाद में क्वारन्टीन सेंटर ले जाकर उसकी काउंसलिंग की गई, ताकि उसकी घबराहट को दूर किया जा सके। एसपी श्वेता चौबे ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed