बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। यहां हाईवे पर पूरे दिन तीर्थयात्रा वाहन रेंग कर चलते रहे। जिससे बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आये तीर्थयात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हाथी पर्वत के पास बदरीनाथ हाईवे अभी भी खतरनाक
2 of 6
badrinath highway
- फोटो : amarujala
बीती शुक्रवार को हाथी पर्वत पर बदरीनाथ हाईवे के अवरुद्ध होने के 27 घंटे बाद शनिवार को सायं साढे छह बजे बीआरओ द्वारा हाईवे सुचारु किया गया। जिसके बाद प्रशासन द्वारा रात्रि आठ बजे तक करीब साढ़े तीन सौ वाहनों को जोशीमठ पहुंचाया गया। लेकिन रात्रि के समय सुरक्षा देखते हुए प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर वाहन की आवाजाही बंद कर तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक लिया।
चमोली में फंसे थे करीब चार हजार तीर्थयात्री
रविवार को तड़के से ही यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों के वाहन आवागमन शुरू हो गया। लेकिन हाथी पर्वत पर आये मलबे से यहां हाईवे संकरा हो जाने से वाहनों के आवजाही में दिक्कतें पैदा होने लगी। जिसके बार हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्से पर दोनों ओर से बड़ी संख्या में आ रहे वाहनों के चलते सुबह दस बजे जाम लग गया।
जिससे बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी से हेलंग तक 20 किमी लम्बा पर वाहनों के पहिये थम गये। वहीं बदरीनाथ की ओर से आ रहे वाहनों की भी विष्णुप्रयाग से गोविंदघाट तक लाइन लग गई। जिसके बाद यहां पुलिस ने मोर्चा सम्भाला और तीन घंटे की मसक्कत के बाद वाहनों को व्यवस्थित खड़ा करवाया।
दोपहर एक बजे पुलिस ने बदरीनाथ धाम को जाने वाले वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। लेकिन हाईवे पर बड़ी संख्या में वाहनों के होने से वाहन आवाजाही रेंग कर होती रही। तीन घंटे तक बदरीनाथ जाने वाले वाहनों की आवाजाही करवाये जाने के बाद सांय तीन बजे बदरीनाथ से आने वाले को गंतव्य के लिये छोड़ा गया।