फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News 225 people arrested For Drinking alcohol in open fined 80 thousand rupees

Dehradun: खुले में जाम छलकाना पड़ा भारी, 225 लोग गिरफ्तार, 80 हजार का जुर्माना लगाया

Fri, 11 Apr 2025 03:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 11 Apr 2025 03:51 PM IST
सार

Dehradun News: शहर में खुली जगहों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शहरभर में अभियान चलाकर कार्रवाई की।

विज्ञापन
Dehradun News  225 people arrested For Drinking alcohol in open fined 80 thousand rupees
शराब - फोटो : Freepik.com

विस्तार

देहरादून शहर कोतवाली, नेहरू कॉलोनी, राजपुर, पटेलनगर, बसंत विहार, प्रेमनगर थाना क्षेत्र से खुले में शराब पीने वाले 255 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनका पुलिस एक्ट में चालान कर पुलिस ने 80,250 रुपये का जुर्माना वसूला।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर शहर में खुली जगहों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शहरभर में अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान शहर के अलग-अलग हिस्सों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 225 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस सभी को थाने लाकर पुलिस एक्ट में चालान किया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश में शराब की नई दुकानें खोलने पर रोक, शिकायतें मिलने के बाद सीएम धामी ने दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की। एल्कोमीटर से जांच में 12 लोग पीकर वाहन चलाते पाए गए। इस पर सभी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही इनके वाहनों को सीज कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed