{"_id":"5d72bb778ebc3e012f27fc5f","slug":"215979-children-will-be-given-polio-drops-dehradun-news-drn318825084","type":"story","status":"publish","title_hn":"215979 बच्चों को पिलायी जाएगी पोलियो ड्राप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
215979 बच्चों को पिलायी जाएगी पोलियो ड्राप
विज्ञापन
देहरादून। जिलाधिकारी सी. रविशंकर की अध्यक्षता में शुक्रवार को पल्स पोलियो अभियान के बाबत हुई बैठक में तमाम पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में 15 सितंबर से बच्चों को दवा पिलाने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस बार 1248 बूथों पर 215979 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने की लक्ष्य है।
बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 15 सितंबर को बूथों पर बच्चों को दवा पिलायी जाएगी। इसके बाद 16 से 21 सितंबर तक टीमें घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएंगी। अभियान के दौरान जिले में पांच साल तक कुल 215979 बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए स्थिर बूथ, ट्रांजिट बूथ और मोबाइल बूथ समेत कुल 1248 बूथ बनाए गए हैं। बूथों पर 250 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। कुल 986 ट्रांजिट व मोबाइल टीमें घर घर जाकर दवा पिलाएंगी। बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थानीय अधिकारी डॉ. विकास शर्मा ने पिछले अभियान के दौरान उजागर हुईं खामियों साझा कीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियाें को हिदायत दी कि वे ऐसे क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस करें जहां अभियान के दौरान बच्चे दवा पीने से वंचित रह जाते हैं। बैठक में सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनके त्यागी, सीएमएस डॉ. बीसी रमोला, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली, डीपीओ बाल विकास क्षमा बहुगुणा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।