{"_id":"5c2928d0bdec2256c065342a","slug":"21546201296-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 को निकाली जाएगी श्री जगन्नाथ रथयात्रा, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 को निकाली जाएगी श्री जगन्नाथ रथयात्रा, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति, विष्णु विहार की ओर से जगन्नाथ रथयात्रा 14 जनवरी को धूमधाम से निकाली जाएगी। इसके पहले छह जनवरी को नगर संकीर्तन का आयोजन होगा।
यह जानकारी मंदिर समिति की रविवार को हुई बैठक में संस्थापक व मुख्य ट्रस्टी रामकुमार अग्रवाल ने दी। मुख्य ट्रस्टी रामकुमार अग्रवाल ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से 19वीं प्राचीन श्री जगन्नाथ रथयात्रा 14 जनवरी को निकाली जाएगी। रथ यात्रा परेड ग्राउंड से शुरू होकर कनक चौक, घंटाघर, पलटन बाजार, धामावाला, प्रिंस चौक से होते हुए रोडवेज वर्कशॉप के पास संपन्न होगी। इसके बाद 20 जनवरी तक मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। यात्रा से पहले छह जनवरी को नेहरू कॉलोनी में नगर संकीर्तन का आयोजन होगा। मंदिर के ट्रस्टी अजय भटनागर ने बताया कि रथ यात्रा महोत्सव का समापन 20 जनवरी को होगा। जिसमें मोक्षा योग सेंटर की ओर से महामंत्र पर योग की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होने की अपील की हैं। बैठक में सुशील मग्गो, अजय गोयल, अवधेश सक्सेना, वीसी गर्ग, संजय भटनागर आदि मौजूद रहे।