फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रोजेक्ट टाइगर के तहत केंद्र ने जारी किया 7.28 करोड़ का बजट

प्रोजेक्ट टाइगर के तहत केंद्र ने जारी किया 7.28 करोड़ का बजट

Thu, 04 Oct 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
प्रोजेक्ट टाइगर के तहत केंद्र ने जारी किया 7.28 करोड़  का बजट
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व के बाघों के संरक्षण के लिए अब बजट की कमी आड़े नहीं आएगी। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने टाइगर प्रोजेक्ट के तहत 7.28 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। राज्य सरकार को भी इसमें 20 फीसदी राज्यांश जमा कराना होगा।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व और राजाजी टाइगर रिजर्व समेत सभी राज्यों में पाए जाने वाले बाघों के संरक्षण के लिए टाइगर प्रोजेक्ट संचालित किया जा रहा है। इसके तहत केंद्र की ओर से राज्य सरकारों को बजट जारी किए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के तहत उत्तराखंड को भी 7.28 करोड़ की पहली किश्त जारी कर दी गई है। प्रमुख वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष जयराज ने बताया कि जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व के लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 में 15.16 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। इसमें से 9.10 करोड़ केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय मुहैया कराएगा। जबकि 6.05 करोड़ का बजट राज्य सरकार को देना होगा। इसके अलावा बाघों के संरक्षण में बजट की कमी न हो इसके लिए जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व, राजाजी टाइगर रिजर्व में टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन का भी गठन किया जा रहा है। इसके तहत पर्यटकों से होने वाली आय को भी पार्क प्रशासन को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed