फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गाय को माता मानने वाला ही हिंदू : अग्रवाल

गाय को माता मानने वाला ही हिंदू : अग्रवाल

Sat, 15 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
गाय को माता मानने वाला ही हिंदू : अग्रवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भारतीय गोक्रांति मंच की ओर से परेड ग्राउंड में आयोजित धेनुमानस गो कथा के पांचवें दिन विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल कथा सुनने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है और गाय को माता मानने वाला ही हिंदू है।
इसके बाद कथा वाचक आचार्य सीताशरण ने गाय का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि देश में प्राचीन काल से ऋषि संस्कृति रही है और इस संस्कृति की मूल गो माता है। गाय में समस्त देवी, देवता निवास करते हैं। वेदों के अनुसार गाय की पीठ में ब्रह्मा, गले में विष्णु और मुख में भगवान शिव का निवास है। वहीं मध्य भाग में सभी देवताओं का वास है। इसलिए गाय को माता कहा गया है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की मूल में केवल गाय रही है। भले ही हमने इस महान संस्कृति को अपने अनुसार परिभाषित किया है, लेकिन हकीकत यह है कि गाय सर्वोपरि है।
विज्ञापन

उन्होंने धेनुमानस की महिमा सुनाते हुए कहा कि यह चमत्कारी ग्रंथ है। इसकी वजह से देश में गोमाता राष्ट्रमाता का नारा एक क्रांतिकारी नारे के रूप में गूंज रहा है। आगे कहा कि देश में बड़ी संख्या में भागवत कथाएं हो रही है लेकिन भागवत के मूल गाय को सबने छोड़ दिया है। सनातन धर्म के लोग बिखर गए है। लोगों ने अलग अलग देवताओं को पकड़ लिया है। देश की भलाई के लिए हमें गाय को बचाना होगा। क्योंकि जब गाय बचेगी, तभी हमारा अन्नदाता देश का किसान बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, मनोहर लाल जुयाल, बलवीर सिंह पंवार, जागर सम्राट, प्रीतम भरतवाण, कुलानंद नौटियाल, सीता जुयाल, सूरतराम डंगवाल, गीताराम गौड, राकेश, डॉ. गिरीश मैठाणी, शशि भंडारी, सुधा ध्यानी, शैला शाह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed