फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सभी क्रिकेट एसोसिएशन ने सदस्यों के नाम भेजे

सभी क्रिकेट एसोसिएशन ने सदस्यों के नाम भेजे

Thu, 28 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
सभी क्रिकेट एसोसिएशन ने सदस्यों के नाम भेजे
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राज्य में क्रिकेट संचालन के लिए गठित होने वाली नौ सदस्यीय समिति के लिए सभी क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने-अपने प्रतिनिधियों के नाम भेज दिए हैं। तीन एसोसिएशनों ने पहले ही अपने प्रतिनिधियों के नाम भेज दिए थे। बुधवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने भी दो नाम भेजे हैं।

सीएयू के सचिव पीसी वर्मा ने बताया कि उनकी एसोसिएशन के प्रतिनिधि के तौर पर अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट और संयुक्त सचिव महिम वर्मा शामिल होंगे। इससे पहले उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रदीप सिंह व चंद्रकांत आर्य, यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन ने संजय गुसांई और उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने रामशरण नौटियाल का नाम भेजा था। बाद में उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के दिव्य नौटियाल ने भी खुद का नाम प्रस्तावित किया था। समिति में राज्य की चार एसोसिएशन के छह प्रतिनिधियों के अलावा सरकार का एक और बीसीसीआई के दो प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। यही समिति अगले एक वर्ष तक राज्य में क्रिकेट गतिविधियां संचालित करेगी।
विज्ञापन

पांच जोन में बांटा राज्य
सीएयू ने राज्य के 13 जिलों को पांच अलग-अलग जोन में बांटा है। इसमें तीन जोन में तीन-तीन और दो में दो-दो जिले शामिल हैं।
जोन शामिल जिले
नैनीताल नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा
ऊधमसिंह नगर चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर
देहरादून टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून
हरिद्वार चमोली, हरिद्वार
चमोली रुद्रप्रयाग, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed