{"_id":"5b0c63f24f1c1b8f6e8b506a","slug":"21527538674-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को छह माह का मुफ्त प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को छह माह का मुफ्त प्रशिक्षण
Updated Tue, 29 May 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
सेवायोजन विभाग की ओर से एससी एसटी और पिछड़ा वर्ग के युवाओं को छह माह का निशुल्क लिपिक वर्गीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण जुलाई माह से शुरू होगा, प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए 27 जून तक सेवायोजन कार्यालय में इंटर पास युवा आवेदन कर सकते हैं। 30 जून को साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं का प्रशिक्षण के लिए चयन किया जाएगा।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यालय के शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केंद्र के सभागार में चलेगा। प्रशिक्षण के लिए युवाओं की न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट पास और आयु सीमा 18-30 वर्ष तक रहेगी। बताया कि प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, गणित, बहीखाता, लेखाशास्त्र और सचिव पद्धति की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा हिंदी टंकण और कंप्यूटर ज्ञान का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।