{"_id":"5b0874394f1c1b9d6e8b4a1a","slug":"21527280697-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें मनवाने के लिए लामबंद हुए परिवहन कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें मनवाने के लिए लामबंद हुए परिवहन कर्मी
Updated Sat, 26 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगें मनवाने के लिए लामबंद हुए परिवहन कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की बैठक शुक्रवार प्रांतीय कार्यालय में हुई, जिसमें परिवहन निगम मुख्यालय से कर्मचारियों को दो प्रतिशत महंगाई भत्ता तत्काल देने और हर माह की सात तारीख को वेतन का भुगतान किए जाने जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
बैठक में वक्ताओं ने मांग की कि परिवहन निगम में कार्यरत नियमित कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की अनुशंसाओं के अनुरूप एक जनवरी 2016 से अब तक का एरियर का भुगतान किया जाए। बैठक में पदाधिकारियोें, कर्मचारियों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि पांच जून को मंडलीय प्रबंधक के जरिये प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा जाएगा और 21 जून को सभी कार्यशालाओं के गेट पर धरना दिया जाएगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष अजयपाल जोशी के अध्यक्षता में बैठक में सरकार और निगम के अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष रवींद्र भगत, प्रांतीय महामंत्री रवि पचौरी के अलावा हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, आईएसबीटी, देहरादून डिपो, कार्यशालाओं से जुड़े तमाम कर्मचारी उपस्थित थे बैठक का संचालन भोला जोशी ने किया।