{"_id":"5b032a774f1c1bda408b712e","slug":"21526934135-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगान टीम ने प्रैक्टिस में बहाया जमकर पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगान टीम ने प्रैक्टिस में बहाया जमकर पसीना
Updated Tue, 22 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अफगानिस्तान की टीम ने सोमवार को भी रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया। प्रैक्टिस के लिए टीम दोपहर तीन बजे मैदान में पहुंच गई थी, जहां खिलाड़ियों ने रात साढ़े आठ बजे तक अभ्यास किया।
तीन टी-20 मैच की सीरीज के लिए दून पहुंची अफगानिस्तान की टीम ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी अभ्यास किया। टीम सोमवार दोपहर तीन बजे मैदान में पहुंच गई थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मैदान पर पहुंचे खिलाड़ियों ने पहले दौड़ लगाकर वार्म अप किया। टीम फिजियों ने खिलाड़ियों को स्ट्रेचिंग भी कराई। इसके बाद खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। इस दौरान मुख्य बल्लेबाजी कोच उमेश पटवाल बल्लेबाजों से लगातार बात करते रहे। टीम को अभ्यास कराने के लिए सोमवार को करीब डेढ़ दर्जन स्थानीय खिलाड़ी मैदान में पहुंचे। सोमवार को टीम ने दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक अभ्यास किया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक आराम किया। साढ़े सात बजे से दोबारा करीब एक घंटे तक अभ्यास किया। इसके पहले रविवार रात में भी टीम ने दूधिया रोशनी में ही अभ्यास किया था।
दर्शक नहीं देख सकेंगे मैच
रायपुर स्टेडियम में मंगलवार शाम छह बजे से अफगानिस्तान और उत्तराखंड की टीम के बीच अभ्यास मैच होगा, लेकिन सुरक्षा कारणों से दर्शक यह मैच नहीं देख सकेंगे। खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए स्टेडियम में किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी। स्टेडियम के मुख्य संचालन अधिकारी नीरज गुप्ता ने बताया कि आधिकारिक प्रवेश पत्र धारकों के अलावा अन्य के स्टेडियम में प्रवेश पर रोक रहेगी।