फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भारी विरोध के बीच फिल्म पद्मावत का विशेष पेड शो आज

भारी विरोध के बीच फिल्म पद्मावत का विशेष पेड शो आज

Wed, 24 Jan 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
भारी विरोध के बीच फिल्म पद्मावत का विशेष पेड शो आज
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भारी विरोध के बीच फिल्म पद्मावत का दून में बुधवार को विशेष पेड शो होगा। हालांकि मल्टीप्लेक्स शो की ऑनलाइन बुकिंग से बच रहे हैं। यही वजह है कि तीन सिनेमाघरों ने शो का वेबसाइट पर अपडेट दिया, लेकिन कुछ ने हटा भी लिया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर मल्टीप्लेक्स मालिकों ने फिल्म प्रदर्शित होने तक गार्ड हायर कर लिए हैं। जबकि सिंगल स्क्रीन वालों ने फिल्म दिखाने को लेकर हाथ खड़े कर दिए हैं। बहरहाल विरोध करने वालों ने हर सिनेमाघर के आसपास फिल्म प्रदर्शित नहीं किए जाने संबंधी बैनर-पोस्टर चिपकाए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पद्मावत को दिखाने को लेकर हरी झंडी दे दी हो, लेकिन विरोध करने वाले अब भी शांत नहीं हैं। दून में बुधवार को इस फिल्म का पेड शो दिखाया जाना है, लेकिन संचालक साइट पर फिल्म के शो का अपडेट देने से बच रहे हैं। हालांकि यहां सभी मल्टीप्लेक्सों में फिल्म दिखाई जाएगी। बहरहाल फरीदाबाद के सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स में आगजनी और दून के सिल्वर सिटी में विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए सभी मल्टीप्लेक्सों की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। इसके लिए मल्टीप्लेक्स संचालकों ने अपने स्तर से आठ से दस गार्ड हायर किए हैं। इसके अलावा पुलिस से भी सुरक्षा की मांग की गई है। वहीं सिंगल स्क्रीन वाले सिनेमाघर संचालकों ने फिल्म दिखाने से मना कर दिया है। सूत्रों के अनुसार पेड शो के बाद फिल्म रिलीज करने की पूरी तैयारी है, लेकिन कोई खुलकर बात नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

अब कैसा विरोध
उत्तरांचल सिनेमा फेडरेशन के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने फिल्म पद्मावत को लेकर चल रहे विरोध पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जब सेंसर बोर्ड अपने स्तर से फिल्म को लेकर काम कर चुका है। सुप्रीम कोर्ट भी आदेश कर चुका है तो फिर ये विरोध भला कैसा। यदि फिल्म नहीं दिखाई जानी है तो फिर प्रशासन की ओर से सिनेमा संचालकों से बात की जाए आखिर ये कैसा विरोध हो रहा है। कहा कि इसके बाद भी विरोध होता है तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज दिखाया जाएगा पेड शो: फिल्म रिलीज होने से पहले बुधवार शाम को इसका पेड शो दिखाया जाएगा। इसमें भी फिल्म के टिकट के रेट वही होंगे जो कि शुक्रवार को होंगे। बस फिल्म रिलीज होने से पहले ये एक तरह का स्पेशल शो होगा। हालांकि फिल्म की ऑनलाइन बुकिंग अभी मल्टीप्लेक्स नहीं कर रहे हैं। ऐसे में सीधे सिनेमाघरों से संपर्क करने पर ही इसकी बुकिंग हो सकेगी।
--
साइट पर पेड शो:
पीवीआर- 7:25 बजे शाम, 10:55 बजे रात
सिटी जंक्शन मॉल- 6:15 बजे शाम, 9:30 बजे शाम
विकास मॉल- 6:15 बजे शाम, 9:30 बजे रात
--
इन्होंने नहीं दिया साइट पर अपडेट: सिल्वर सिटी, मुक्ता ए2 सिनेमा, क्रास मॉल
--
शांतिपूर्वक करेंगे विरोध: उत्तराखंड क्षत्रिय महासंघ के अध्यक्ष आरएस राघव ने कहा कि फिल्म का प्रदर्शन न करने को लेकर सभी सिनेमाघरों से बात की जा रही है। हालांकि इस दिशा में किसी तरह की तोड़फोड़ आदि नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिल्म प्रदर्शन को लेकर जो संगठन सिनेमाघरों में तोड़फोड़ करने वालों का साथ नहीं दिया जाएगा। आरएस राघव ने बताया कि महासंघ के अंतर्गत आठ क्षत्रिय संगठन हैं। इनके अलावा कई अन्य कई संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ है।

--
सिनेमाघरों की मांग पर अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन सिनेमाघरों में फिल्म दिखाई जा रही है वहां मजिस्ट्रेट को नियुक्त कराने एवं आवश्यक पुलिस बल तैनात किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिन संगठनों की ओर से हिंसात्मक विरोध, सिनेमाघरों में तोड़फोड़ किए जाने की आशंका है उनके विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed