फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाजपा मंडल अध्यक्षों को मिला भीड़ जुटाने का लक्ष्य

भाजपा मंडल अध्यक्षों को मिला भीड़ जुटाने का लक्ष्य

Mon, 22 Jan 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्षों को मिला भीड़ जुटाने का लक्ष्य
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के उद्घाटन को एतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने सभी मंडल अध्यक्षों को भीड़ जुटाने का लक्ष्य दे दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 23 जनवरी को प्लांट का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन के दिन हर वार्ड से 50-50 कार्यकर्ता शीशमबाड़ा पहुंचेंगे। उद्घाटन अवसर पर मेयर विनोद चमोली के अलावा विधायक खजान दास समेत कई नेता मौजूद रहेंगे।
शीशमबाड़ा में 42 करोड़ की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तैयार हो चुका है। प्लांट की क्षमता पांच सौ एमटी कूड़ा प्रतिदिन निस्तारण करने की है। देहरादून के 60 वार्डों से करीब 350 एमटी कूड़ा रोजाना निकलता है। परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या 100 पहुंचने पर कूड़े की मात्रा भी बढ़ जाएगी। हालांकि, प्लांट को नियमित संचालित कराने के लिए प्रतिदिन दो सौ एमटी कूड़ा हर हाल में चाहिए। इससे कम कूड़ा होने पर प्लांट नहीं चल पाएगा।
विज्ञापन

वहीं प्लांट के उद्घाटन अवसर पर भीड़ जुटाने के लिए महानगर की मंडल की रविवार को हुई बैठक में मेयर विनोद चमोली ने कहा कि हर वार्ड से 50-50 कार्यकर्ता शीशमबाड़ा पहुंचेंगे। इसके लिए मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को लक्ष्य दिया है। प्लांट का निर्माण रैकमी कंपनी ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए वार्डों में दी जाएंगी सुविधाएं : चमोली
विधायक एवं मेयर विनोद चमोली ने कहा कि सीमा विस्तार के बाद नगर निगम में शामिल वार्डों में प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए हर वार्ड में 10-10 कर्मियों की तैनाती को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्ट्रीट लाइटों की भी कार्ययोजना तैयार हो गई है। शहरी क्षेत्र में सोडियम लाइटों को उतारकर एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं। सोडियम लाइटें नए वार्डों में भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed