{"_id":"5a39763f4f1c1bee6a8b4d94","slug":"21513715263-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेस अकादमी ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेस अकादमी ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया वार्षिकोत्सव
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ग्रेस अकादमी में मंगलवार को 26वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रभु यीशु जन्म की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व चीफ पोस्टमास्टर जनरल जॉन सैम्युल ने किया। उन्होंने अंग्रेजी के वर्ण के जरिये छात्रों को जीवन के महत्व के बारे में बताया। प्राइमरी के बच्चों ने ‘सिंड्रेला’ नाटक का मंचन किया। वहीं, जूनियर व माध्यमिक विद्यालय की छात्रों ने हिंदी नाटक ‘जामुन का पेड़’ पेश किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसे देखकर मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई। प्राइमरी के बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित नाटक का मंचन किया। शिक्षकों ने समूह गीत पेश किया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापकों द्वारा समूह गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने प्रतिभाग किया।