{"_id":"594ab4884f1c1b9a1c8b4661","slug":"21498068104-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने सरकार के खिलाफ सड़क पर किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने सरकार के खिलाफ सड़क पर किया योग
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलौर।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किसानों ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। किसानों ने सड़कों पर योग कर भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार दिया। साथ ही 30 जून तक बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने पर एक जुलाई से धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने समस्याओं का हल नहीं किए जाने पर विश्व योग दिवस को किसान योग दिवस बना दिया। किसानों ने लिब्बरहेड़ी तिराहे के सामने हाईवे पर योग किया। भाकियू के जिला अध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि योग से पेट भरने वाला नहीं है। किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाना चाहिए। साथ ही किसानों के कर्ज माफ किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को अन्नदाता कहा जाता है, लेकिन फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने की वजह से किसान कर्ज के जंजाल में फंसकर जान देने को मजबूर हो रहे हैं। चीनी मिल ने इस बार के पेराई सत्र का पूरा भुगतान अब तक नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि 30 जून तक भुगतान नहीं किया गया तो एक जुलाई से किसान मिल के बाहर धरना शुरू कर देंगे। सुकरमपाल, अनुज कुमार, भूरा, विजय शास्त्री, धर्मेंद्र, बालिन्द्र, राजेंद्र रमेश, सेटू, चमन लाल, प्रवेश, नीटू आदि मौजूद थे।