Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   210 posts remained vacant due to lack of nomination

Dehradun News: नामांकन नहीं होने से खाली रह गए ग्रामसभा सदस्यों के 210 पद

Mon, 21 Jul 2025 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
210 posts remained vacant due to lack of nomination
विकासखंड की ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा सदस्यों के 210 पद रिक्त रह गए हैं। इन पदों के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया है। नियम के मुताबिक पंचायतों के गठन के बाद रिक्त पदों पर दोबारा से चुनाव कराया जाएगा। विकासखंड में कुल 111 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 793 पद हैं। इनमें से 536 पर सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष रहे 257 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद के सापेक्ष मात्र 47 पदों पर ही नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इस कारण 210 पद रिक्त रह गए हैं। स्थानीय निवासी रेखा देवी, रतीराम, जालम सिंह ने बताया कि अधिकतर ग्राम पंचायतों में प्रधान व बीडीसी पदों के चुनाव पर सबकी नजर थी। ग्रामसभा सदस्य के पदों के लिए ग्रामीणों में कोई रुचि नहीं थी। बता दें कि ब्लाॅक की 45 ग्राम पंचायतों में प्रधान व आठ क्षेत्र पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। कालसी के रिटर्निंग ऑफिसर प्रेमलाल नौटियाल ने बताया कि रिक्त पदों पर पंचायतों के गठन के बाद उपचुनाव कराए जाने का प्रावधान है। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जो भी दिशा-निर्देश जारी होंगे उनका पालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed