फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   21 thousands pension to freedom fighter.

स्वतंत्रता सेनानियों को बढ़ी पेंशन का तोहफा, अब मिलेंगे 21 हजार

Wed, 17 Aug 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
21 thousands pension to freedom fighter.
हरीश रावत - फोटो : Getty

70वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पेंशन 21 हजार रुपये मासिक करने की घोषणा की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों के लिए भी पेंशन की व्यवस्था करने का वादा किया है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सरकार जल्द इसके लिए नियमावली तैयार करेगी। बीपीएल कार्ड धारक गर्भवती महिलाओं को मातृत्व अवकाश के बराबर दो हजार रुपये की विशेष सहायता मिलेगी। सरकारी सेवाओं में तैनात महिलाओं को अब 180 दिन का मातृत्व अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम के संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ महिला सशक्तीकरण पर बल दिया गया। सीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में वाटर फिल्टर लगाए जाएंगे, गर्भवती मां एवं दूध पिलाने वाली मां को सप्ताह में दो बार दूध दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं पर भी सरकार हुई मेहरबान

21 thousands pension to freedom fighter.
हरीश रावत - फोटो : file photo
महिला स्वयं सहायता समूहों व महिला मंगल दलों की विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण योजना शुरू करते हुए इस वर्ष 12 हजार से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों को लाभान्वित किया जाएगा।

प्रत्येक महिला स्वयं सहायता समूह का बैंक में पांच हजार रुपये से खाता खोला जाएगा। सिडकु ल में दो सौ एकड़ भूमि में महिला उद्यमिता पार्क स्थापित किए जाएंगे। महिला स्वयं सहायता समूह यदि खेती के लिए लीज पर भूमि लेते हैं तो राज्य सरकार उन्हें खेती के लिए एक लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराएगी।

खेती में कार्यरत महिला को मनरेगा मजदूर मानकर पारिश्रमिक उपलब्ध करवाया जाएगा। आशाओं को एक निश्चित मानदेय दिया जाएगा एवं शिक्षा प्रेरकों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि की जाएगी। भोजन माताओं को प्रतिवर्ष एक हजार रुपये वर्दी खरीदने के लिए दिया जाएगा।

ये रहीं सीएम की अन्य घोषणाएं

21 thousands pension to freedom fighter.
सीएम हरीश रावत - फोटो : file photo

बीपीएल कार्ड धारक गर्भवती को मातृत्व अवकाश के बराबर दो हजार रुपये की विशेष सहायता
सरकारी सेवाओं में तैनात महिलाओं को अब 180 दिन का मातृत्व अवकाश 
- छह हजार अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे स्कूलों में
- सीएसडी कैंट में वैट और एक्साइज की दरें घटेंगी, अर्द्धसैन्य बलों के लिए अल्मोड़ा-कोटद्वार में पैरामिलिट्री फोर्स के क्षेत्रीय कार्यालय गठित होंगे। अर्द्धसैन्य बलों को दूसरे बलों की तरह कैंटीन सुविधा मिलेगी। 
- उपनल में अब केवल सेवानिवृत्त सैनिकों के परिजन व आश्रित ही भर्ती होंगे। 
- वर्ष 2017 तक हर घर को बिजली। विद्युत उपभोक्ता के कानूनी अधिकार के दायरे में अगले दो वर्षों में लाया जाएगा। 
- न्यूनतम हाईस्कूल तक शिक्षित व बेरोजगार दलित मुस्लिम अति पिछड़े वर्ग व बीपीएल परिवारों की लड़कियों को दिया जाएगा गैस चूल्हा। 
- राज्य कर्मचारी कल्याण निगम का होगा गठन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed