फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   205 candidates passed the Forest Inspector Physical Efficiency Test.

Dehradun News: 205 अभ्यर्थियों ने पास की वन दरोगा शारीरिक दक्षता परीक्षा

Sat, 22 Nov 2025 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
205 candidates passed the Forest Inspector Physical Efficiency Test.
- अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तीन दिन तक कराई मापजोख व दौड़
विज्ञापन

- 230 में से 19 अनुपस्थित, छह हुए फेल और 205 हुए पास, अब सत्यापन होगा

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की वन दरोगा शारीरिक दक्षता परीक्षा में 205 अभ्यर्थी पास हुए हैं। आयोग ने शनिवार को मापजोख व दक्षता परीक्षा पूरी कराई।

आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि वन दरोगा की लिखित परीक्षा 22 जून को कराई गई थी। 20, 21 व 22 नवंबर को शारीरिक मापजोख व दक्षता परीक्षा कराई गई। इसके लिए 230 अभ्यर्थियों में से 205 उपस्थित रहे। 19 गैर हाजिर रहे जबकि छह अनुत्तीर्ण हो गए। 81 महिला अभ्यर्थियों में से 75 उपस्थित हुईं, जिनमें से 74 पास हुईं, एक फेल हुई। छह अनुपस्थित रही। वहीं, 149 पुरुष अभ्यर्थियों में से 136 उपस्थित हुए। इनमें से 131 पास हुए, पांच फेल हुए। 13 अनुपस्थित रहे। अब इन उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन 26, 27 व 28 नवंबर को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed