{"_id":"5cd87f44bdec220772689a07","slug":"201557692228-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनवंतरि और सक्षम की जोड़ी ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनवंतरि और सक्षम की जोड़ी ने जीता खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
धनवंतरि और सक्षम की जोड़ी ने छठी आरजी स्मृति प्राइज मनी जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक अंडर-17 वर्ग का फाइनल मुकाबला जीत लिया। आयुष और हर्षित की जोड़ी अंडर-15 युगल वर्ग की विजेता बनी।
परेड मैदान स्थित बहुद्देश्यीय क्रीड़ा सभागार में रविवार को बालक अंडर-17 युगल वर्ग का फाइनल मुकाबला धनवंतरि व सक्षम और आर्येश चौहान व ध्रुव कांबोजी की जोड़ी के बीच खेला गया। धनवंतरि व सक्षम ने शानदार खेल दिखाते हुए सीधे सेटों में 21-19, 21-19 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। बालक अंडर-15 युगल वर्ग के फाइनल में आयुष व हर्षित ने प्रशांत व शूरवीर की जोड़ी को 18-21, 21-13 व 21.12 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। बालिका अंडर-17 एकल वर्ग में पलक मनराल ने आस्था भोरे को 15-5 व 15-7 और अनुष्का जुयाल ने जयंतिका रौतेला को 15-11 व 15-13 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालक अंडर-13 युगल वर्ग में ईशान व वेदांश ने शिवांक व शशांक की जोड़ी को 15-10 व 15-9 और राजदेव व वृष ने द्विवित व रुद्रांश की जोड़ी को 15-13 व 16-14 से हराकर खिताबी दौर में जगह बनाई। ओपन बालिका एकल वर्ग में पलक मनराल ने नमायता को 31-22, समृद्धि तिवारी ने आस्था भोरे को 31-24 और अनुष्का जुयाल ने न्यासा को 31-24 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।