फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सभासद पति के कब्जे वाली भूमि की गायब पत्रावलियां मिलीं

सभासद पति के कब्जे वाली भूमि की गायब पत्रावलियां मिलीं

Sat, 04 May 2019 11:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
सभासद पति के कब्जे वाली भूमि की गायब पत्रावलियां मिलीं
प्रतीकात्मक

ब्यूरो/अमर उजाला।

विज्ञापन

देहरादून। मसूरी में सभासद पति के कब्जे वाली भूमि की गायब पत्रावलियां अब जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय से मिल गई हैं। यह भूमि वर्ष 1918 में मीट और सब्जी बाजार के लिए अधिग्रहीत की गई थी। इससे अब सभासद पति के खिलाफ चल रहे कब्जे के मुकदमे में पालिका मजबूती से अपना पक्ष रखेगी। जबकि, इस भूमि को सिर्फ मौखिक रूप से पालिका अपना बताती चली आ रही थी। अब सभासद का निर्वाचन रद्द होने का खतरा बना हुआ है।

गौरतलब है कि मसूरी नगर पालिका की सभासद गीता कुमई के पति भरत सिंह कुमई पर पालिका की भूमि कब्जाने का आरोप है। उनके खिलाफ वर्ष 2009 से मुकदमा भी चल रहा है। इसी बीच बीते साल जब पालिका के चुनाव शुरू हुए तो गीता कुमई ने नामांकन में इस बात की जानकारी तो दी लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि भरत सिंह कुमई उनके पति हैं। जबकि, परिवार के किसी भी सदस्य पर पालिका या निगम की भूमि पर कब्जा संबंधी मुकदमा चला हुआ होता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
विज्ञापन


ऐसे में इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई। इस पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने सारे मामले की जांच कर शासन को 60 दिन के भीतर गीता कुमई के निर्वाचन पर निर्णय लेने के निर्देश दिए थे। सूत्रों के अनुसार कुमई परिवार आश्वस्त था कि पालिका ने अब तक अपने दावे के पक्ष में कोई लिखित साक्ष्य जमा नहीं किया। इसका कारण है कि कैमिलबैक स्थित इस भूमि की पत्रावलियां ही पालिका कार्यालय से गायब थीं। इसी बीच इस सप्ताह पालिका परिषद की ओर से इस भूमि के संबंध में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के रिकॉर्ड रूम से जानकारी मांगी थी। इसमें पता चला कि यह जमीन डिप्टी कलेक्टर मसूरी ने वर्ष 1918 में मीट और सब्जी मार्केट के लिए अधिग्रहीत की थी। अब पालिका मजबूती से अपना पक्ष रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भूमि संबंधी दस्तावेजों की प्रतियां जिला कलेक्ट्रेट से मिल चुकी हैं। अब पालिका अपना पक्ष मजबूती से अदालत में रखेगी। प्रयास के बाद इन दस्तावेजों की प्रतियां हासिल हुई हैं।
- अनुज गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मसूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed