फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गुवाहाटी और कोलकाता के लिए होगी हवाई सेवा शुरू

गुवाहाटी और कोलकाता के लिए होगी हवाई सेवा शुरू

Fri, 08 Feb 2019 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
गुवाहाटी और कोलकाता के लिए होगी हवाई सेवा शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट 10 फरवरी से गुवाहाटी और कोलकाता हवाई अड्डों से जुड़ने जा रहा है। विमानन कंपनी जेट एयरवेज एयरलाइंस इन शहरों के लिए अपनी हवाई सेवाओं को शुरू करने जा रही है। इससे पहले जनवरी माह में स्पाइस जेट ने जम्मू, जयपुर और अमृतसर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की थी। हवाई सेवा के शुरू होने के साथ देहरादून एयरपोर्ट देशभर के 16 शहरों की हवाई सेवाओं के साथ जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

देहरादून का जौलीग्रांट एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पंतनगर, पिथौरागढ़, जम्मू, अमृतसर, जयपुर आदि शहरों से सीधी हवाई सेवा जबकि दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, गोवा, बंगलूरू, कोलकाता के लिए कनेक्टिंग हवाई सेवा से जुड़ा हुआ है। गुवाहाटी और कोलकाता से सीधी हवाई सेवा होने से देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट 16 शहरों की हवाई सेवाओं से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

सवा तीन बजे जौलीग्रांट से भरेगा उड़ान
एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि जेट एयरवेज का विमान गुवाहाटी से 11 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरकर दो बजकर 45 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगा। देहरादून से यही विमान तीन बजकर 15 मिनट पर उड़कर साढ़े पांच बजे गुवाहाटी पहुंचेगा। गुवाहाटी से छह बजे उड़ान भरकर शाम सात बजकर 10 मिनट पर कोलकाता लैंड करेगा। हवाई सेवाओं में विस्तार होने से राजधानी देहरादून के हवाई यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed