{"_id":"5c5c2a67bdec227d9070c199","slug":"201549544039-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों से भी भवन कर वसूलेगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों से भी भवन कर वसूलेगा निगम
विज्ञापन
निजी स्कूलों से भी भवन कर वसूलेगा निगम
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नगर निगम अब निजी स्कूलों से भी भवन कर वसूलेगा। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कर अनुभाग के अधिकारियों को स्कूलों की सूची तैयार करने के आदेश दिए हैं। न्यायालय में चल रहे मामलों को छोड़कर अन्य स्कूलों पर भवन कर को लेकर सर्वे शुरू कर दिया गया है। इसके बाद उन्हें नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए हैं।
भवन कर वसूली को नगर निगम प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। निगम क्षेत्र के सरकारी, अर्द्ध सरकारी भवनों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसमें विधानसभा और सचिवालय भी शामिल हैं। अब इसी कड़ी में अब निगम निजी स्कूलों से भी भवन कर वसूलने की तैयारी में जुट गया है।
बुधवार को मेयर ने कर अनुभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई। जिसमें उन्होंने शहर के निजी स्कूलों की सूची तैयार कर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों से भी भवन कर वसूला जाएगा। कहा कि जो मामले कोर्ट में लंबित हैं, उन्हें छोड़कर अन्य निजी स्कूलों की सूची तैयार की जाए। इसके बाद उनसे भवन कर वसूलने की कार्रवाई शुरू की जाए।
विज्ञापन
---
व्यावसायिक श्रेणी में आएंगे निजी स्कूल
कर अनुभाग के अधिकारियों की माने तो नगर निगम क्षेत्र में भवन कर वसूली को आवासीय एवं व्यावसायिक श्रेणियां बनाई गई हैं। व्यावसायिक कर में एक श्रेणी गैर आवासीय की है, जिसमें शहर के सरकारी कार्यालय शामिल हैं। जिन सरकारी भवनों का प्रयोग आवास के रूप में हो रहा है, उनसे आवासीय श्रेणी के हिसाब से भवन कर लिया जाएगा। सरकारी स्कूल व अस्पताल पहले ही भवन कर के दायरे में शामिल हैं। ऐसे में निजी स्कूलों को भी व्यावसायिक श्रेणी में मानते हुए उनसे भवन कर वसूला जाएगा।
---
निगम क्षेत्र में हैं 500 से अधिक निजी स्कूल
नगर निगम क्षेत्र में 500 छोटे-बड़े निजी स्कूल हैं। जिसमें निजी स्कूलों के साथ ही केंद्रीय, मिशनरी एवं ट्रस्ट के स्कूल शामिल हैं। कुछ वर्ष पहले जब निगम ने शहर के कुछ बड़े स्कूलों पर भवन कर लगाया तो वे न्यायालय चले गए। मौजूदा समय की बात करें तो शहर के आधा दर्जन बड़े स्कूलों का मामला अब भी न्यायालय में है।
---
कोट
शहर में सैकड़ों निजी स्कूल हैं, लेकिन वह नगर निगम को भवन कर नहीं दे रहे हैं। ऐसे स्कूलों की सूची तैयार करने के निर्देश कर अनुभाग के अधिकारियों को दिए हैं। जल्द ही इन स्कूलों से भवन कर वसूला जाएगा। - सुनील उनियाल गामा, मेयर