{"_id":"5bb283dd867a5570f05d7f67","slug":"201538425821-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश प्रभावित मैच में बंगाल को दो रन से शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश प्रभावित मैच में बंगाल को दो रन से शिकस्त
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश प्रभावित मैच में बंगाल को दो रन से शिकस्त
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विजय हजारे ट्रॉफी में सोमवार को खेले गए मैच में उत्तराखंड के अभिमन्यु ईश्वरन (149) ने शतकीय पारी खेलकर बंगाल को मजबूति स्थिति में पहुंचाया। हालांकि बारिश से प्रभावित मैच में बंगाल को झारखंड के हाथों दो रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
बंगाल के लिए उत्तराखंड के अभिमन्यु ईश्वरन और विवेक सिंह ने ओपनिंग की। 44 रन पर दो गिरने के बाद दूसरे छोर पर अभिमन्यु शानदार बल्लेबाजी करते रहे। उन्होंने मनोज तिवारी के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 132 रन जोड़े। अभिमन्यु ने 162 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्के की बदौलत 149 रन बनाए। वहीं, छह बल्लेबाजों के साथ छोटी-बड़ी साझेदारी करते हुए अभिमन्यु ने बंगाल को 267 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। इससे पहले तमिलनाडु के खिलाफ खेले गए मैच में भी अभिमन्यु ने 72 रन की शानदार पारी खेली थी।