{"_id":"5ab026534f1c1b5a598b4fbc","slug":"201521493587-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर माने ठेकेदार, अनशन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर माने ठेकेदार, अनशन खत्म
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
यमुना कॉलोनी स्थित लोनिवि कार्यालय के बाहर बैठे ठेकेदारों ने सोमवार को ज्वालापुर विधायक और प्रमुख अभियंता से वार्ता के बाद आंदोलन खत्म कर दिया।
लोनिवि के प्रमुख अभियंता एचके उप्रेती और ज्वालापुर विधायक सुरेश सिंह राठौर ठेकेदारों के पास पहुंचे। उन्होंने पहाड़ कटान के कार्य में अन्य सिविल कार्य जोड़ने की बात कही। मंडल में बी क्लास का रजिस्ट्रेशन पहले की तरह गढ़वाल और कुमाऊं में लागू करने का भी आश्वासन दिया। इसके अलावा अन्य मांगों पर विचार करने की बात कही। जिस पर ठेकेदारों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। ठेकेदारों ने कहा कि भविष्य में ठेकेदारों की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर अध्यक्ष गोविंद सिंह पुंडीर, महासचिव राजेंद्र सिंह कुंवर, हरिप्रकाश शर्मा, प्रेम पंवार, केशव राम, बलराम, नवनीत गुप्ता, राजीव, महेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।