फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   -कंटेनर बजा कर राजनीतिक दलों ने किया प्रदर्शन

-कंटेनर बजा कर राजनीतिक दलों ने किया प्रदर्शन

Fri, 22 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
-कंटेनर बजा कर राजनीतिक दलों ने किया प्रदर्शन
कंटेनर बजा कर राजनीतिक दलों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
जन हस्तक्षेप अभियान के तहत विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय में कंटेनर बजा कर सरकार का ध्यान खींचने का प्रयास किया। अभियान में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता एक ही बैनर तले तहसील मुख्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।

जन हस्तक्षेप अभियान के तहत कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पहले हेरिटेज वेडिंग प्वाइंट से लेकर तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकाला। इसके बाद तहसील मुख्यालय में कंटेनर बजा कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से गरीबों की हालत दयनीय होती जा रही है। सितंबर 2016 से मजदूरों को टूल किट, साइकिल आदि सामान नहीं मिल रहा है। छात्रों को छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बड़ी परियोजनाओं के नाम पर गरीबों की जमीन हड़पी जा रही है। जनता में डर का माहौल बना हुआ है। समुदाय विशेष पर हमले बढ़े हैं। कार्यक्रम को यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, कम्युनिस्ट पार्टी के समर भंडारी और सपा के जिलाध्यक्ष एसएन सचान ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रदीप जोशी, यामिन अंसारी, संजय जैन, त्रेपन सिंह चौहान, रेशमा, कौशल गौतम, हर्षुल, शंकर कुमार, इंद्रजीत कौर, सिमरन कौर, रविंद्र सिंह, गुलविंदर सिंह, जाबिर, वहिदा, यामिन अंसारी, संजय जैन, एसएन सचान, कौशल गौतम, अकरम, आरिफ खान, कयूम, शमशाद, शमशेर, आदित्य जोशी, अमजद, कमला, खुशनसीब, फरमान, नरेश रावत, राशिद अली, बलविंदर, जोगेंद्र, अनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed