फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   31 तक कराएं ब्रिज कोर्स में पंजीकरण

31 तक कराएं ब्रिज कोर्स में पंजीकरण

Fri, 22 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
31 तक कराएं ब्रिज कोर्स में पंजीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने प्राथमिक शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स के पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। अब 31 दिसंबर तक इसमें पंजीकरण कराया जा सकता है। बीएड पास प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य है।
एनआईओएस के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि देश में ब्रिज कोर्स के लिए अब तक 1,18,294 पंजीकरण हुए हैं। उत्तराखंड में 19,774 शिक्षकों ने पंजीकरण करा लिया है। इसके तहत 2,448 शिक्षक राजकीय विद्यालयों से पंजीकृत हैं, जबकि 658 शिक्षक सहायता प्राप्त विद्यालय और 16,668 शिक्षक निजी विद्यालयों से हैं। जो शिक्षक पंजीकरण से वंचित रह गए हैं, उनके लिए तिथि बढ़ाई गई है। दूसरी ओर, एनआईओएस ने दो वर्षीय डीएलएड कोर्स में पंजीकृत अध्ययन केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। जल्द इसकी सूची एनआईओएस की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इन अध्ययन केंद्रों पर पीसीपी कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन

--
बीएड वाले रद्द कराएं पंजीकरण
जो प्राथमिक शिक्षक बीएड पास हैं और उन्होंने गलती से डीएलएड के लिए पंजीकरण करा लिया है, वह इसे रद्द करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें एनआईओएस के ई मेल dleduknios@gmail.com पर निवेदन भेजना होगा। ऐसे अध्यापकों को उनकी डीएलएड में जमा हुई फीस लौटाई जाएगी। वह एनआईओएस के फोन नंबर 9412045528 और 01352532592 पर कॉल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed