{"_id":"594d46934f1c1bca348b45a0","slug":"201498236563-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोश्यारी ने रुकवाया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोश्यारी ने रुकवाया निर्माण
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गंगनहर में बन रहे गेस्ट हाउस और पुल को डामकोठी के लिए खतरा बताते हुए सांसद व पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने काम रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि डामकोठी में अति विशिष्ट लोग ठहरते हैं। यदि पुल बना तो उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि वे उत्तराखंड, यूपी सरकार और केंद्र सरकार के सामने भी इस मामले को उठाएंगे।
नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी शुक्रवार को निजी कार्यक्रम के तहत हरिद्वार आए थे। कुछ देर विश्राम के लिए वे डामकोठी नंबर एक पर ठहरे। इस दौरान डामकोठी की बगल में गंगनहर में बन रहे पुल का निर्माण होते देख उन्होंने इसके बारे में जानकारी मांगी तो बताया गया कि यूपी सिंचाई विभाग की ओर से यहां पुल का निर्माण किया जा रहा है।
कोश्यारी ने कहा कि यहां पुल बनाया गया तो आम लोगों की आवाजाही भी बढ़ जाएगी। ऐसे में डामकोठी का न केवल विशिष्ट स्वरूप प्रभावित होगा बल्कि यहां ठहरने वाले विशिष्ट और अतिविशिष्ट लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। उन्होंने मेयर मनोज गर्ग और यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ सुशील यादव को मौके पर बुलाया। उन्होंने काम बंद करने को कहा। एसडीओ सुशील यादव ने उन्हें जानकारी दी कि सरकार के निर्देश पर ही पुल और अतिथि गृह बनाया जा रहा है। सांसद कोश्यारी ने कहा कि वे उच्चाधिकारियों और दोनों सरकारों के साथ ही केंद्र सरकार से भी बात कर लेंगे। इस पर एसडीओ ने काम रुकवा दिया। एसडीओ सुशील यादव का कहना है कि उन्होंने पूरी रिपोर्ट अपने उच्चाधिकारियों को भेज दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पास काम रुकवाने का कोई लिखित आदेश नहीं है इसलिए वे फिर काम शुरू करा देंगे।
विज्ञापन
अतिविशिष्ट अतिथियों की मेजबान है डामकोठी
हरिद्वार की डामकोठी देश के उन चुनिंदा अतिथिगृहों में शामिल रही है जिसे देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक की मेजबानी का मौका मिला है। महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तो पिछले साल 19 नवंबर को ही हरिद्वार आगमन के दौरान यहां ठहरे थे। इससे पहले भी अनेक नेता यहां आ चुके हैं।