फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   20 thousand jobs in uttarakhand.

उत्तराखंड: 20 हजार पदों पर बंपर भर्ती जल्द, CM का ऐलान

Sat, 13 Jun 2015 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sat, 13 Jun 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
20 thousand jobs in uttarakhand.

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न विभागों में खाली पड़े 20 हजार पद शीघ्र भरे जाएंगे। इनमें से साढ़े सात हजार पदों पर नियुक्तियां हो गई हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के दुष्प्रचार के बावजूद चार धाम यात्रा शानदार ढंग से चल रही है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। सरकार के कार्यों से भाजपा के लोग बौखला गए हैं। उन्होंने कहा 2017 में कांग्रेस नए संकल्प के साथ दोबारा सत्ता में आएगी। सत्ता में लौटने के बाद पलायन पर रोक लगाएंगे।
विज्ञापन


सीएम अल्मोड़ा में सर्किट हाउस प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मलबे में दबा एक कंकाल मिलने पर भाजपा उसे गलत तरीके से पेश कर रही है। सरकार श्रद्धालुओं को बुलाने के प्रयास में जुटी है लेकिन भाजपाई कह रहे हैं कि चार धाम यात्रा पर जाने में खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से 15 जून तक अधिक लोगों को सदस्य बनाने का आह्वान किया।  विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने रावत सरकार को सबसे बेहतर सरकार बताया।

'सरकार को अस्थिर करने का सपना देख रही भाजपा'

20 thousand jobs in uttarakhand.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा पहले भी दो बार उत्तराखंड सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर चुकी है। इस बार वह आपदा राहत घोटाले का शोर मचाकर अस्थिरता फैलाना चाहती है।

यहां पत्रकार वार्ता में किशोर उपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस के खिलाफ सीबीआई को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। राज्य में आपदा राहत राशि के दुरुपयोग की जो शिकायतें आई हैं, उनकी जांच राज्य के मुख्य सचिव से कराई जा रही है। शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सीबीआई के जरिए राज्य सरकार को अस्थिर करने का सपना देख रही है। राजनीतिक बदले की भावना से भाजपाई दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षियों के मंसूबे पूरे नहीं होंगे। आपदा राहत घोटाले की शिकायत पर सीबीआई जांच की संस्तुति किसी भी कीमत पर नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed