फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   20 boxes of illegal English liquor ordered from Chandigarh

Dehradun News: पंचायत चुनाव के लिए चंडीगढ़ से लाई गई शराब की 20 पेटी पकड़ीं

Sat, 12 Jul 2025 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
20 boxes of illegal English liquor ordered from Chandigarh
Iएक होटल की पार्किंग से हुई बरामद, एक गिरफ्तार, एक फरारI
विज्ञापन




राज्य में पंचायत चुनावों के लिए चंडीगढ़ से मंगाई गई 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब शुक्रवार को पकड़ी गई है। ये पेटियां बिना नंबर प्लेट की एक नई बलेनो कार से बरामद हुईं, जो मियांवाला बालावाला इलाके के एक होटल की पार्किंग में खड़ी थी। इस मामले में हरियाणा निवासी तस्कर अंकित को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी चीनू फरार हो गया।


राज्य में पंचायती चुनावों के मद्देनजर आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के निर्देश पर विभिन्न जनपदों में विशेष जांच अभियान जारी है। इसी अभियान के चलते देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, विजेंद्र भंडारी व अन्य की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मियांवाला बालावाला इलाके से तस्कर को गिरफ्त में लिया। उसकी निशानदेही पर होटल पार्किंग से एक कार से 20 पेटियों में रखी चंडीगढ़ मार्का की 240 व्हिस्की की बोतल बरामद कीं। एक आरोपी चीनू मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे अभियुक्त अंकित को गिरफ्तार कर लिया। दोनों हरियाणा निवासी हैं। आशंका है कि दोनों होटल में ठहरे थे। उन्होंने बताया कि वह किसी का इंतजार कर रहे थे, जिसे शराब की खेप सौंपनी थी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed