फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   19.60-lakh-cheated-pretext-sending-gifts-abroad

Dehradun News: विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 19.60 लाख ठगे

Sat, 06 May 2023 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
19.60-lakh-cheated-pretext-sending-gifts-abroad
दून की एक महिला नाइजीरियन फ्रॉड का शिकार हो गई। ठग ने उन्हें विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 19.60 लाख रुपये की चपत लगा दी। मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




वसंत विहार निवासी 66 वर्षीय रेशमा दीवान निवासी मोहित नगर, वसंत विहार ने तहरीर दी। बताया कि जनवरी 2023 में डॉ. जेम्स हडसन नाम के व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल किया। बताया कि वह यूके में रहता है। महिला को लगा कि वह उसका फेसबुक फ्रेंड हो सकता है। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोपी ने 20 जनवरी को महिला से उनके निवास का पता पूछा। इसके बाद एक फोटो भेजी। इसमें एक गिफ्ट पैक था। महिला को लगा कि वह उन्हें कोई गिफ्ट भेज रहा है।
विज्ञापन




24 जनवरी को महिला को एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाली ने अपना नाम अंजलि बताया। कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट के कस्टम विभाग से बात कर रही है। झांसा दिया कि उनके नाम पर विदेश से कोरियर आया है। उसकी क्लीयरेंस के नाम पर महिला से पहले 38,500 रुपये मांगे गए। महिला ने यह रकम जमा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अलग-अलग तरीके से झांसा देकर आरोपी ठगों ने महिला से अपने दिए बैंक खातों में 19.60 लाख रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद बुजुर्ग महिला को समझ आया कि उनके साथ साइबर ठगी हो रही है। मामले में साइबर क्राइम स्टेशन पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed