फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1.96 lakh cheated in the name of activating courier

Dehradun News: कुरियर एक्टिवेट कराने के नाम पर ठग लिए 1.96 लाख रुपये

Tue, 29 Aug 2023 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
1.96 lakh cheated in the name of activating courier
एक महिला को साइबर ठगों ने कुरियर एक्टिवेट कराने के नाम पर ठग लिया। ठगों ने महिला को पांच रुपये लेने के लिए लिंक भेजा जिस पर क्लिक करते ही उनके खाते से तीन बार में 1.96 लाख रुपये कट गए। महिला की शिकायत पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर संपूर्णानानंद गैरोला ने बताया कि नींबूवाला की रहने वाली अंजलि चंद ने ठगी को लेकर शिकायत की है। अंजलि ने अमेजॉन से अपने बच्चों के लिए दो उत्पाद मंगाए थे। एक उत्पाद तो उनके पास पहुंच गया लेकिन दूसरा नहीं आया। अगले दिन 10 अगस्त को महिला को एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को अमेजन का कस्टमर केयर अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनका कुरियर अटक गया है। इसे दोबारा एक्टिवेट करने के लिए कुछ चार्ज देना होगा। उसने एक लिंक भेजा, इस लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से 1.96 लाख रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed