फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अजबपुर फ्लाईओवर पर फरवरी से दौड़ेंगे वाहन

अजबपुर फ्लाईओवर पर फरवरी से दौड़ेंगे वाहन

Mon, 28 Jan 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
अजबपुर फ्लाईओवर पर फरवरी से दौड़ेंगे वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अजबपुर फ्लाईओवर पर फरवरी के अंत तक वाहन दौड़ने लगेंगे। वहीं, आईएसबीटी के पास वाईशेप फ्लाईओवर का कार्य भी अंतिम चरण में है। दोनों कार्यों के पूरा होने से जनता को राहत मिलेगी। साथ ही इन मार्गों पर जाम से भी निजात मिलेगी।
अजबपुर फ्लाईओवर का एस्टीमेट करीब 70 करोड़ रुपये है। जबकि, जिस कंपनी को ठेका दिया गया है, वह इसे करीब 50 करोड़ रुपये में बना रही है, ऐसे में विभाग को जो भी धनराशि बचेगी, उसका इस्तेमाल अन्य विकास कार्यों में किया जाएगा। फ्लाईओवर का कार्य अंतिम चरण में है। फरवरी अंत तक इस फ्लाईओवर पर वाहन दौड़ने शुरू हो जाएंगे। निर्माण कार्य के चलते अभी यहां काफी जाम लगता है। उधर, आईएसबीटी के पास वाईशेप फ्लाईओवर का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है। मार्च तक इसका कार्य भी पूरा होने की संभावना है। इसका निर्माण पूरा होने से सहारनपुर से हरिद्वार जाने वाले वाहन फ्लाईओवर से गुजर सकेंगे। इससे आईएसबीटी पर लगने वाले जाम पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

---
अजबपुर फ्लाईओवर कार्य लगभग पूरा हो गया है। फरवरी अंत तक इस पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, मार्च तक आईएसबीटी के पास वाईशेप फ्लाईओवर का कार्य भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरिओम शर्मा, सीईओ नेशनल हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed