फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एसजीआरआर नेहरूग्राम ने वीएस वीरपुर को हराया

एसजीआरआर नेहरूग्राम ने वीएस वीरपुर को हराया

Sun, 30 Dec 2018 03:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 03:47 AM IST
विज्ञापन
एसजीआरआर नेहरूग्राम ने वीएस वीरपुर को हराया
एसजीआरआर नेहरूग्राम ने वीएस वीरपुर को हराया
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। परेड ग्राउंड और पवेलियन मैदान पर चल रहे खेल महाकुंभ में शनिवार को हैंडबाल और ताईक्वांडो के मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंडर-14 बालक हैंडबाल प्रतियोगिता में गुरु रामराय नेहरूग्राम ने वीएस वीरपुर को 12-7 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, तीसरा स्थान पर केवी ओएनजीसी रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में रायपुर पहले, गुरु रामराय नेहरूग्राम दूसरे और तीसरे स्थान पर वीएसएन डोईवाला रहे। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफाइनल गुरु रामराय नेहरूग्राम और एसएलवी देहरादून के बीच खेला गया। जिसमें गुरु रामराय नेहरूग्राम ने एसएलवी देहरादून को 17-4 से पराजित किया। इधर बालिका अंडर-19 वर्ग में गुरु रामराय नेहरूग्राम ने वीरपुर क्लब को 1-0 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके बाद ताईक्वांडो अंडर-14 बालिका वर्ग में तान्या ध्यानी ने नंदिनी मिश्रा को हराकर फाइनल में प्रवेश करने में सफल रही। 20-24 आयु वर्ग वर्ग के प्रारंभिक मुकाबलों में माही रावत, प्रियंासी, अनुष्का रावत, आदि ने जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

वहीं, अंडर-14 बालक वर्ग के 18-21 भारवर्ग में हार्दिक भंडारी, शौर्य, प्रज्ज्वल, अक्षत, रोहित, अर्नक ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में किया। 27-29 भारवर्ग में मंथन, शिवम, प्रांजल, प्रिंस, आदित्य, भी अगले दौर में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed