फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मियांवाला में एनएच पर बनेगा अंडर पास

मियांवाला में एनएच पर बनेगा अंडर पास

Sat, 29 Dec 2018 02:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
मियांवाला में एनएच पर बनेगा अंडर पास
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

हरिद्वार और देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच मियांवाला के पास एक अंडर पास का निर्माण होगा। इससे मियांवाला चौक पर वाहनों के जाम से न केवल छुटकारा मिलेगा बल्कि क्षेत्रीय लोगों के लिए यातायात ज्यादा सहज और सुविधाजनक हो जाएगा। प्रदेश सरकार की पहल पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हाईवे चौड़ीकरण के डिजाइन में यह बदलाव किया है। सरकार इस कार्य को अगले दो से तीन महीने में पूरा करना चाहती है।
नए डिजाइन के तहत मियांवाला के पास हाईवे पर करीब 30 मीटर लंबा एक एलीवेटेड रोड बनाया जाएगा। इस पर देहरादून और हरिद्वार से वाहनों की सीधे आवाजाही हो सकेगी। इसके साथ ही वर्तमान मार्ग के साथ-साथ एक अंडर पास तैयार किया जाएगा। इस अंडर पास मार्ग के बनने से मियांवाला की ओर से आने वाले वाहनों को सीधे हाईवे पर जाना नहीं पड़ेगा। वे अंडर पास की सहायता से कुछ फासला तय करने के बाद हाईवे से जुड़ पाएंगे।
विज्ञापन

बता दें, नेपालीफार्म से जोगीवाला तक का कार्य एटलस कंपनी को दिया गया है। प्रदेश सरकार ने एनएचएआई से इस मार्ग पर जाम को देखते हुए मियांवाला में कार्य शुरू कराने की का अनुरोध किया था। एनएच के सीईओ हरिओम शर्मा ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से एनएचडीपी फेज-3 के अंतर्गत एनएच-72 में मार्ग के शेष कार्यों स्वीकृति दे दी है। इसके तहत मियांवाला चौक में 30 मीटर चौड़ाई का एलीवेटेड रोड बनेगा। दोनों ओर सात-सात मीटर की सर्विस लेन भी बनाई जाएगी। इसके चलते देहरादून-हरिद्वार से आने वाले भारी वाहनों को एलीवेटेड रोड से गुजारा जाएगा। इससे यहां जाम नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed