फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगुण-भवान-सुवाखोली मोटर मार्ग पर बना हुआ है खतरा

नगुण-भवान-सुवाखोली मोटर मार्ग पर बना हुआ है खतरा

Wed, 19 Dec 2018 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
नगुण-भवान-सुवाखोली मोटर मार्ग पर बना हुआ है खतरा
नैनबाग (टिहरी)। नगुण-भवान-सुवाखोली मोटर मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद भी लोनिवि नहीं चेत रहा है। मार्ग पर कहीं भी क्रश बैरियर और पैरापिट नहीं लगाए गए हैं। इसी का नतीजा है कि मंगलवार को लवाखाला शिव मंदिर के पास हुई कार दुर्घटना में दो भाइयों को जान गवांनी पड़ी है।
विज्ञापन

नगुण-भवान-सुवाखोली मोटर मार्ग पर मंगलवार को अलमस गांव के लवाखाला शिव मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में दो भाइयों यश (13) और सत्यम (23) दोनों पुत्र नीलकमल निवासी डुंडा उत्तरकाशी की मौत हो गई, जबकि नीलकमल भी बुरी तरह से घायल हुए हैं। परिजनों का कहना है कि वहां क्रश बैरियर होता तो हादसा टल सकता था। मार्ग पर पिछले माह हुए सड़क हादसे के बाद लोनिवि थत्यूड़ ने सुवाखोली से नगुण तक 60 किमी लंबे मोटर मार्ग पर मात्र किमी 10 में ही कुछ जगह पर क्रश बैरियर लगाकर इतिश्री कर दी थी। उत्तरकाशी के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने घटना पर दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हुई है, लेकिन लोनिवि सुरक्षा के कोई उपाय नहीं कर रहा है। इससे आए दिन हो रहे हादसों में लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। उन्होंने 60 किमी तक क्रश बैरियर लगाने की मांग की है। धनोल्टी तहसीलदार एसएस नेगी ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि वहां पर सड़क काफी तंग भी है। उच्चाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन


एक संचार कंपनी से पाइपलाइन दबाने का पैसा मिलने वाला है। उस धनराशि को सड़क सुरक्षा में लगाया जाएगा। नगुण-भवान- सुवाखोली मोटर मार्ग का डेढ़ लाइन के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति मिल चुकी है। उस पर जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। दुर्घटनाग्रस्त वाले क्षेत्रों में क्रश बैरियर लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रजनीश कुमार, ईई, लोनिवि थत्यूड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed