{"_id":"5b33f1f54f1c1bb06e8ba205","slug":"191530130933-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो- एफआरआई में अभिनेत्री पूजा के साथ अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो- एफआरआई में अभिनेत्री पूजा के साथ अभद्रता
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। एफआरआई में चल रही साउथ फिल्म की शूटिंग के छठे दिन अभिनेत्री पूजा हेगड़े और उसके दोस्तों के साथ पिज्जा खाने और कुछ युवकों द्वारा कमेंट्स करने के दृश्य फिल्माए गए। बुधवार को हुई शूटिंग में अभिनेता महेश बाबू भी दिखे। बृहस्पतिवार को महेश बाबू के दृश्य कमेंट्स करने वाले युवकों के साथ फिल्माए जाएंगे। इसके बाद अगले चार दिन फिल्म की शूटिंग कंडोली कैंपस के जंगलोेें में होगी।
साउथ फिल्म के लिहाज से एफआरआई बनी ‘आईआईटी’ में बुधवार को कॉलेज के कैफेटेरिया में अभिनेत्री पूजा के पिज्जा खाने व दोस्तों के साथ गपशप के दृश्य शूट किए गए। इसके अलावा नकारात्मक किरदारों द्वारा महेश बाबू पर कमेंट्स के सीन भी कैमरे में कैद किए गए। इसमें पूजा की नाराजगी और दोस्तों के विरोध करने के मूवमेंट्स भी शूट किए गए। इसके बाद फिल्म सेटअप पर पहुंचे महेश बाबू के गुस्से के दृश्य शूट किए गए। फिल्म यूनिट के सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार की शूटिंग में महेश बाबू पर कमेंट्स करने वाले युवकों को सबक सिखाने के अलावा मारधाड़ के कई सीन शूट किए जाएंगे। इसके अलावा पूजा और महेश बाबू के कई रोमांटिक सीन फिल्माए जाएंगे।