फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतरकाशी, चमोली में लक्ष्य से ज्यादा लोगों ने कराई नसबंदी

उतरकाशी, चमोली में लक्ष्य से ज्यादा लोगों ने कराई नसबंदी

Mon, 11 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
उतरकाशी, चमोली में लक्ष्य से ज्यादा लोगों ने कराई नसबंदी
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश लगाने के लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के लोग ज्यादा जागरूक है। जबकि हरिद्वार, दून जैसे मैदानी जिलों के लोगों को इस कार्यक्रम में कुछ खास दिलचस्पी नहीं है। कार्यक्रम के तहत लक्ष्य के मुताबिक उत्तरकाशी में 100 फीसदी पुरुषों, 157 फीसदी महिलाओं ने नसबंदी कराई है। जबकि कई जिलों में यह आंकड़ा बेहद कम है। कम नसबंदी पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने सभी सीएमओ को पत्र लिखकर लोगों को कार्यक्रम के बारे में जागरूक करने को कहा है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक साल 2017-18 में लक्ष्य के अनुसार उत्तरकाशी में 100 फीसदी पुरूषों और 157 फीसदी महिलाओं ने नसबंदी कराई। वहीं, चमोली जिले में यह आंकड़ा 162 और 121 फीसदी रहा। जबकि देहरादून में महज 15 फीसदी पुरुष और 45 महिलाओं ने नसबंदी कराई। हरिद्वार में स्थिति और भी खराब रही। हरिद्वार में महज पांच फीसदी पुरुषों और 15 फीसदी महिलाओं ने नसबंदी कराई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत कम नसबंदी पर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने सभी सीएमओ को पत्र लिखा है। उन्होंने सीएमओ को कार्यक्रम को सही ढंग से लागू करने और जागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
किस जिले में कितनी फीसदी महिला और पुरुषों ने कराई नसबंदी
जिले का नाम पुरुष महिला
अल्मोड़ा 48 76
बागेश्वर 29 10
चमोली 162 121
चंपावत 23 106
देहरादून 15 45
पौड़ी गढ़वाल 04 101
हरिद्वार 05 15
नैनीताल 40 73
पिथौरागढ़ 12 59
रुद्रप्रयाग 11 29
टिहरी गढ़वाल 02 76
उधमसिंहनगर 14 42
उत्तरकाशी 100 157

कुल योग 25 फीसदी 58 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed