फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अधिकृत प्रत्याशी के साथ खडे़ हों, जीत तय होगी

अधिकृत प्रत्याशी के साथ खडे़ हों, जीत तय होगी

Sun, 08 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
अधिकृत प्रत्याशी के साथ खडे़ हों, जीत तय होगी
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस हर मंच पर एकजुटता का मंत्र फूंक रही है। शनिवार को अल्पसंख्यक सम्मान सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अल्पसंख्यकों से पार्टी के पक्ष में एकजुटता का एलान किया। उन्होंने कहा-निकाय चुनाव में टिकट किसी एक को ही मिलेगा। उसके पीछे पूरी मजबूती से यदि खडे़ हो गए, तो फिर जीत तय है। उन्होंने कहा कि लगातार हार से पार्टी का मनोबल टूटा है, लेकिन ऐसा नहीं है कि इससे पहले कभी हारी न हो। पार्टी पहले भी हारी है और फिर उतनी ही मजबूती से खड़ी भी हुई है।
प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर जमकर हमले बोले। उन्होंने कांग्रेस सरकार में अल्पसंख्यकों के हितों में किए गए कार्यों की फेहरिस्त सामने रखी। फिर कहा कि भाजपा ने अल्पसंख्यक विकास के सारे काम रोक दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश में अराजकता फैला रही है। भाजपा की सरकार ने देश की जनता को धर्म और जाति के नाम पर लड़ाने का काम किया है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक सम्मान समारोह के संयोजक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आजाद अली ने मुस्लिम समाज की ओर से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का सम्मान किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी, शहर मुफ्ती सलीम अहमद कासमी, जमीयत उलमा-ए-उत्तराखंड के मौलाना मोहम्मद अल्ताफ , मुफ्ती रईस अहमद को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद्र शर्मा, मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, कांग्रेस आईटी विभाग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, प्रदेश सचिव दीप वोहरा, सुनीता प्रकाश प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed