फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून-हरिद्वार हाईवे : जानलेवा हैं 73 गड्ढे

दून-हरिद्वार हाईवे : जानलेवा हैं 73 गड्ढे

Thu, 22 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
दून-हरिद्वार हाईवे : जानलेवा हैं 73 गड्ढे
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

एक के बाद एक लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए ट्रैफिक निदेशालय की ओर से कराए गए सर्वे में देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर दून से हरिद्वार तक 73 बड़े गड्ढे चिह्नित किए गए हैं, जो हादसों का कारण बन सकते हैं। डीआईजी यातायात ने नेपाली फार्म से भानियावाला तक खुद निरीक्षण कर जानलेवा गड्ढों पर नाराजगी जताई है। गड्ढों की फोटो नेशनल हाईवे प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियाें को भेजकर 15 दिन में उन्हें भरने की अपेक्षा की गई है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक (यातायात) केवल खुराना की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मुख्य अभियंता और लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को लिखे पत्र में बताया है कि मंगलवार को यातायात निदेशालय के अधिकारियों ने देहरादून से हरिद्वार में रुड़की रोड तक और दून से थानों रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पाए गए, जिनसे हादसों की संभावना बनी हुई है। यही नहीं निर्माणाधीन स्थानों पर कोई चेतावनी और डायवर्जन बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इन जानलेवा गड्ढों के कारण हाईवे पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कहा गया है कि इन गड्ढों को भरने के लिए सिर्फ लघु निर्माण कार्य की आवश्यकता है। वहीं, उच्चतम न्यायालय का भी आदेश है कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। डीआईजी खुराना ने पत्र मेें कहा है कि इन गड्ढों को 15 दिन के भीतर दिया जाए। यदि इस अवधि के बाद इन गड्ढों के चलते कोई दुर्घटना होती है तो संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed