{"_id":"5a4e8e274f1c1b48198b4e92","slug":"191515097639-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भंडारणों में मिली क्षमता से अधिक सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भंडारणों में मिली क्षमता से अधिक सामग्री
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो भंडारणों में मिली क्षमता से अधिक सामग्री
ब्यूरो/अमर उजाल/विकासनगर/कालसी।
एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को कालसी और विकासनगर तहसील क्षेत्र के खनन पट्टों, भंडारण और मिक्स प्लांटों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो भंडारण और एक मिक्स प्लांट में क्षमता से अधिक खनन सामग्री पाए जाने पर तहसीलदार विकासनगर को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने किसी भी प्रकार की अनियमितता प्रकाश में आने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिला प्रशासन ने कालसी और विकासनगर तहसील में कई खनन पट्टे स्वीकृत किए हुए हैं। इसके साथ ही कई लोगों को भंडारण और मिक्स प्लांट की अनुमति भी दी गई है। इसी का औचक निरीक्षण करने एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार पांडेय बुधवार को क्षेत्र में पहुंचे। एडीएम ने बताया कि विकासनगर स्थित दो भंडारणों में क्षमता से अधिक खनन सामग्री मिली। जिस पर भंडारण स्वामी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसकी जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। इसके अलावा एक मिक्स प्लांट में भी क्षमता से ज्यादा खनन सामग्री मिली। इसकी भी जांच कराई जाएगी। इश दौरान एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार पांडेय ने कालसी क्षेत्र में स्थित डोईवाला सहकारी समिति के साथ ही दो अन्य खनन पट्टों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने धर्मकांटा, सीसी टीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम कालसी बृजेश तिवारी, तहसीलदार विकासनगर प्रकाश शाह, राजस्व निरीक्षक मुन्ना चौहान, सरदार चौहान, सतीश जोशी, नागचंद मौजूद रहे।