{"_id":"5a3c1c0b4f1c1b5c0c8b4798","slug":"191513888779-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘30 सेकेंड’ पर आकर रुकी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘30 सेकेंड’ पर आकर रुकी जांच
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
बालिका एवं शिशु निकेतन में 16 दिसंबर की रात पांच बालिकाओं के भागने के दौरान 30 सेकेंड तक सीसीटीवी कैमरे बंद रहे। पहली जांच कमेटी की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। समाज कल्याण विभाग के निदेशक ने बताया कि मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी और एसएसपी की जांच रिपोर्ट से सच्चाई सामने आएगी।
समाज कल्याण विभाग के निदेशक योगेंद्र यादव ने बताया कि तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट में महत्वपूर्ण बिंदु यह सामने आया है कि जब रात को पांचों लड़कियां बालिका निकेतन से भागीं तो उस समय सीसीटीवी कैमरा बंद था। ऐसे में बालिका निकेतन की ओर से लापरवाही बरती गई या फिर जानबूझकर ऐसा हुआ, यह जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि कमेटी की जांच रिपोर्ट में पांचों लड़कियों के साथ अन्य बालिकाओं और स्टाफ का बयान है, जिसमें बालिकाओं की ओर से स्टाफ पर तमाम आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब मामले की विवेचना होगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
--
बालिका एवं शिशु निकेतन मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। -एसए मुरुगेशन, जिलाधिकारी